वेंटिलेटर पर राजू श्रीवास्तव, हालत नाजुक, डॉक्टर बोले- दिमाग पर भी हुआ बुरा असर

By: Pinki Fri, 12 Aug 2022 09:51:59

वेंटिलेटर पर  राजू श्रीवास्तव, हालत नाजुक, डॉक्टर बोले- दिमाग पर भी हुआ बुरा असर

कॉमेडी के बादशाह कहे जाने वाले राजू श्रीवास्तव की सेहत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद राजू श्रीवास्तव को दिल्ली के AIIMS में एडमिट कराया गया। 24 घंटे बाद भी राजू श्रीवास्तव की कंडीशन क्रिटिकल बनी हुई है। AIIMS से मिली जानकारी के अनुसार, दिल का दौरा पड़ने के दौरान राजू श्रीवास्तव के दिमाग को भारी नुकसान पहुंचा था। वो इस वक्त वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। कहा जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव की स्थिति जैसी थी वैसी ही बनी हुई है। उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं दिखाई दे रहा है।

राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने बताया 'वो अब भी गंभीर हालत में है, अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर्स उनका इलाज ICU में ही कर रहे हैं। उनकी हालत ना तो पहले से बेहतर हुई है और ना ही खराब हुई है। पूरी मेडिकल टीम उनकी बेहतर सेहत के लिए कोशिश कर रही है। हम बस दुआ कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि वो जल्दी ही ठीक हो जाएंगे। इस वक्त मेरी मम्मी उनके साथ अंदर ICU में हैं।'

अंतरा ने बताया, 'मेरे पापा दिल्ली से बाकी जगह पर अकसर ही ट्रैवल करते रहते हैं। इसलिए उन्होंने तय किया हुआ था कि अच्छी सेहत के लिए रोज वर्कआउट करना है। वो हर दिन जिम जाते थे, रोज एक्सरसाइज करते हैं। कभी मिस नहीं करते हैं। उन्हें कोई दिल की बीमारी नहीं थी। वो बिल्कुल ठीक थे। इसलिए ये सब बहुत शॉकिंग लग रहा है।'

राजू श्रीवास्तव को द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके बाद वो बिग बॉस सीजन 3 में भी नजर आए। राजू कॉमेडी का महामुकाबला शो का भी हिस्सा रह चुके हैं। राजू अपनी पत्नी के साथ नच बलिए के सीजन 6 में भी नजर आ चुके हैं। इन सब के अलावा राजू कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा भी रह चुके हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com